बीजेपी सांसद ने किया शहीद सैनिको का अपमान, कहा ‘आर्मी में तो रोज मरेंगे, हर देश में मरते हैं’

बीजेपी सांसद ने किया शहीद सैनिको का अपमान, कहा ‘आर्मी में तो रोज मरेंगे, हर देश में मरते हैं’

नई दिल्ली। देश भक्ति का ढिंढोरा पीटने वाली भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने देश के लिए सरहद पर शहीद होने वाले सैनिको का बड़ा अपमान करने वाला बयान दिया है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर से भाजपा सांसद नेपाल सिंह ने कहा कि सेना में जवान तो रोज मरेंगे। ऐसा कोई देश है जहां ना मरता हो। बीजेपी सांसद ने यह अपमान जनक बयान जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए फिदायीन हमले में जान गंवाने वाले जवानों पर बात करने के दौरान दिया।

नेपाल सिंह ने कहा, “ये तो रोज मरेंगे, कोई ऐसा देश है जहां सेना का जवान नहीं मरता हो, यहां तक कि गांव में झगड़ा हो जाता है, लट्ठबाजी हो जाती है, तो कोई न कोई घायल होता ही है। कोई ऐसी दवाई या डिवाइस बताओ जिससे आदमी मरे ही न, अगर हो तो उसे भी लागू करवा दें।”

हालाँकि अपने बयान पर बाद में सांसद नेपाल सिंह ने यह कहते हुए माफी मांग ली कि उन्होंने सेना का कोई अपमान नहीं किया। उन्होंने कहा, मुझे दुख है, माफी मांगता हूं पर मैंने ऐसा कुछ कहा नहीं।

अपनी सफाई में बीजेपी सांसद नेपाल सिंह ने कहा, “मैंने ये बोला था कि वैज्ञानिक लगे हुए हैं और कोई डिवाइस ढूंढ रहे हैं कि गोली आए तो लगे नहीं, सिपाही की सुरक्षा हो जाए।”

गौरतलब है कि सीआरपीएफ के ट्रेनिंग कैंप पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने हमला कर दिया था। आतंकियों से मुकाबला करते हुए 5 जवान शहीद हो गए जबकि ऑपरेशन के दौरान तीनों हमलावर आतंकियों को मार गिराया गया।

TeamDigital