अय्यर और सिब्बल के बयानों से हुआ गुजरात में कांग्रेस को नुकसान
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने इस बात को स्वीकार किया है कि गुजरात चुनावो के दौरान कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और कपिल सिब्बल के अनावश्यक बयानों से कांग्रेस को नुकसान पहुंचा है।
हालाँकि मोइली ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी का बड़ा विकल्प बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात की जनता को भावनात्मक रूप से ब्लेकमेल क्या। जिसके फलस्वरूप कांग्रेस को कुछ सीटों पर नुकसान पहुंचा।
मोइली ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अय्यर द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘नीच’ शब्द की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह एक अनावश्यक बयान था। उन्होंने कहा कि अय्यर जैसे हमारे कांग्रेस नेताओ को अनावश्यक बयान देने से बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिशंकर अय्यर और कपिल सिब्बल के बयानों को गलत ढंग से पेश कर इसे गुजरात की अस्मिता से जोड़ दिया। जिससे मतदाताओं को भावनात्मक तरीके से ब्लेकमेल कर उनके वोट लिए जा सकें।
मोइली ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अंदर नेतृत्व देने की अभूतपूर्व क्षमता है और वे अगले लोकसभा चुनावो में विपक्ष को नेतृत्व देने को तैयार हैं। मोइली ने कहा कि अगला चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा।
