गुजरात में कम सीटों के कारण बीजेपी को राज्य सभा में होगा ये बड़ा घाटा
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में कम सीटें आने के कारण बीजेपी को राज्य सभा में दो सीटों का नुक्सान होने जा रहा है। उसे राज्य सभा में दो सीटें गंवानी पड़ेंगी।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के अनुसार 2 अप्रैल 2018 को पार्टी के चार राज्य सभा सदस्य रिटायर हो रहे हैं। गुजरात विधान सभा चुनावों में 99 सीट जीतने वाली बीजेपी केवल 2 ही सीटें (एक राज्यसभा सीट के लिए 36 विधायकों का वोट जरूरी होता है) बचा पाएगी, जबकि बाकी दो कांग्रेस के खाते में जाएंगी।
अप्रेल 2018 में जो भाजपा सदस्य अप्रैल में राज्य सभा से रिटायर होंगे, उनमें केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, परषोत्तम रुपाला, मनसुख मंडाविया और शंकरभाई वेगाद शामिल हैं।
गुजरात से 11 राज्य सभा सदस्यों में से 9 बीजेपी के लिए इस राज्य से आते हैं। गुजरात विधानसभा चुनावो में कम सीटें आने के कारण लेकिन अब अगले द्विवार्षिक चुनावों के बाद बीजेपी के सिर्फ 7 सदस्य रह जाएंगे।
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 99 सीटें मिली हैं। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में उसने 115 सीटें जीती थीं। इस लिहाज से बीजेपी को 16 सीटों का प्रत्यक्ष रूप से नुकसान हुआ है। वहीँ विधानसभा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर भी गिरा है जबकि कांग्रेस के वोट शेयर में बड़ी उछाल आयी है।
