कांग्रेस के समर्थन में आये बीजेपी के मंत्री की पार्टी को सलाह: दादागीरी न करें BJP

कांग्रेस के समर्थन में आये बीजेपी के मंत्री की पार्टी को सलाह: दादागीरी न करें BJP

अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में केवल राहुल गांधी द्वारा नामांकन किये जाने पर बीजेपी द्वारा सवाल उठाये जाने को गुजरात में बीजेपी सरकार के मंत्री ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस मामले में दादागीरी नहीं करनी चाहिए।

मत्स्य पालन मंत्री पुरोषत्तम सोलंकी ने कहा कि ‘क्या राहुल गांधी ने कभी आपके मामले में दखल दी है कि किसे टिकट देना चाहिए और किसे टिकट नहीं देना चाहिए? तो आप ऐसा क्यों कहते हैं?’

कांग्रेस में वंशवाद के मुद्दे पर भी बीजेपी सरकार के मंत्री परुषोत्तम सोलंकी ने कांग्रेस और राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि ‘यह कहना गलत है। आप मुझे ही ले लीजिए। भाजपा जो ताकतवर है उसे छूती तक नहीं लेकिन कोई कमजोर है और वो लड़ नहीं सकता तो वो उसके खिलाफ दादागिरी करते हैं। ऐसा ना करें।’

सोलंकी ने कहा कि ‘ये सच हैं कि अगले विधानसभा चुनाव में मैं अपने बेटे दिव्येश को लांच करुंगा। 110 फीसदी में अपने बेटे को पांच साल बाद लांच करुंगा। भाजपा को इसका समर्थन करना होगा अगर पार्टी को मेरा समर्थन चाहिए।’

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी अगर भावनगर नगर की 9 सीटें जीतना चाहती है और अगर उन्होंने मेरे बेटे को टिकट नहीं दिया तो मैं चुनाव प्रचार नहीं करुंगा। सोलंकी के अनुसार, ‘भाजपा को सोचना होगा कि उनके लिए कौन लाभकारी है। अगर आप पुरोषत्तम को पसंद करते हैं तो उसे टिकट देते हैं। आप किसी और को पसंद करते हैं तो उसे टिकट देते हैं।

TeamDigital