गुजरात: दलितों ने खाई कसम, बीजेपी को वोट नहीं देंगे हम

गुजरात: दलितों ने खाई कसम, बीजेपी को वोट नहीं देंगे हम

नई दिल्ली। गुजरात के दलित वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनावो में बीजेपी को वोट नहीं देंगे। ट्विटर पर शेयर किये गए एक वीडियो में दलित नेता जिग्नेश मेवाणी एक सभा में मौजूद दलित लोगों को शपथ दिलवाते हैं कि वे अब बीजेपी को वोट नहीं देंगे।

विश्व रत्न बाबा साहब की ट्विटर आई डी से शेयर किये गए इस वीडियो से यह मालूम नहीं हो सकता कि यह वीडियो कब है लेकिन वीडियो में जिग्नेश मेवाणी साफ़ तौर पर दिखाई दे रहे हैं।

जिग्नेश मेवानी सभा में मौजूद लोगों का आह्वान करते करते हैं कि “हम बाबासाहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के नाम पर शपथ लेते हैं कि पूरे जीवन में किसी भी कीमत पर, दलित विरोधी, ओबीसी विरोधी, पाटीदार विरोधी, आदिवासी विरोधी, मुस्लिम विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी, मज़दूर विरोधी बीजेपी को एक भी वोट नही देंगे।”

यह वीडियो 24 नवंबर को ट्विटर पर शेयर किया गया। सम्भवतः यह वीडियो अभी हाल ही का है जब गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का काम बड़े ज़ोर शोर से चल रहा है।

गौरतलब है कि गुजरात में ऊना काण्ड के बाद दलितों में राज्य सरकार और बीजेपी के खिलाफ रोष है। ऊना काण्ड के बाद दलित आंदोलन को नेतृत्व देने वाले जिग्नेश मेवाणी दलित बाहुल्य इलाको में सभाएं करके बीजेपी के खिलाफ माहौल बना रहे हैं।

हालाँकि कांग्रेस ने जिग्नेश मेवाणी को पार्टी में भी शामिल होने का न्यौता दिया था लेकिन फिलहाल उन्होंने बीजेपी के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखने और किसी राजनैतिक दल में शामिल न होने का फैसला लिया है।

गुजरात में दो चरणों में चुनाव कराये जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर और दूसरे चरण का 14 दिसंबर को होना है। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होता दिख रहा है।

 

TeamDigital