टमाटर हुआ और लाल, कहीं 80 तो कहीं 100 का भाव

टमाटर हुआ और लाल, कहीं 80 तो कहीं 100 का भाव

नई दिल्ली। टमाटर के दामों में हुई बढ़ोत्तरी अभी कम होने का नाम नहीं ले रही। दिल्ली और एनसीआर में टमाटर कहीं अस्सी रुपये तो कहीं कहीं सौ रुपये किलो तक बिक रहा है।

टमाटर की आसमान छूती कीमतें सिर्फ दिल्ली एनसीआर में ही नहीं बल्कि समूचे देश में टमाटर के भाव आसमान पर हैं। आढ़तियों की माने तो टमाटर मंडियों तक नहीं पहुँच रहा है जिससे आपूर्ति में कमी आयी है और टमाटर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

जानकारों का कहना है कि इस वर्ष कई राज्यों में टमाटर की फसल की बर्वादी के कारण टमाटर की पैदावार कम हुई है। वहीँ बिचौलिए किसान से सीधे फसल का सौदा कर खेत में से ही टमाटर उठाकर बड़े सप्लायर्स को बेच रहे हैं। इसलिए टमाटर मंडियों तक नहीं पहुँच रहा।

जानकारों की माने तो बिचौलिये किसानो की परेशानियों का फायदा उठाकर उनसे एडवांस पैसे देने के नाम पर फसल आने से पहले मोलभाव कर लेते हैं। ऐसे में फसल आने के बाद पूरी की पूरी फसल पर बिचौलियों का कब्ज़ा हो जाता है। वे अपनी मर्जी से टमाटर तुड़वाते हैं और अपनी मर्जी से जहाँ भाव अच्छा मिलता है बेचते हैं।

जानकारों के अनुसार अभी टमाटर के भावो में तेजी का यह दौर दिसंबर अंत तक रह सकता है। टमाटर की बर्वाद हुई फसल के बाद किसानो ने फिर से टमाटर की बुवाई की है। ऐसे में संभावना है कि एक महीने के अंदर मंडियों में फिर से टमाटर आना शुरू हो जायेगा। जिसके बाद भाव में गिरावट भी आएगी।

TeamDigital