ब्रेकिंग: पाटीदारो का हाथ कांग्रेस के साथ

ब्रेकिंग: पाटीदारो का हाथ कांग्रेस के साथ

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि पाटीदार अनामत समिति (पास) ने विधानसभा चुनावो में कांग्रेस के समर्थन का एलान कर दिया है।

पास के संयोजक ललित वसोया ने एलान करते हुए कहा कि पाटीदार अनामत समिति (पास) विधानसभा चुनावो में कांग्रेस का समर्थन करेगी। पास के संयोजक ने यह भी एलान किया कि वे कांग्रेस टिकिट पर राजकोट की धोराजी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

वहीँ सूत्रों के अनुसार पाटीदार अनामत समिति ने कांग्रेस के समक्ष 9 सीटों की मांग रखी थी लेकिन कांग्रेस उसे 5 सीटें तक देने को तैयार थी। सूत्रों ने कहा कि आज शाम 5 बजे औपचारिक तौर पर पाटीदार अनामत समिति कांग्रेस के समर्थन का एलान करेगी।

पाटीदारो द्वारा कांग्रेस के समर्थन के एलान के बाद अब गुजरात चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि गुजरात में पाटीदारो के लिए आरक्षण की मांग को लेकर पाटीदारो ने बड़ा आंदोलन किया था। इसके बाद पाटीदारो और बीजेपी के बीच एक बड़ी खाई पैदा हो गयी।

इतना ही नहीं पाटीदार आंदोलनकारियों पर पुलिस कार्रवाही के बाद ये खाई और गहरी होती चली गयी। कभी बीजेपी का परंपरागत वोट बैंक माने जाने वाले पाटीदारो ने न सिर्फ बीजेपी से दूरी बना ली बल्कि चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के विरोध करने का एलान भी किया है।

पाटीदार इलाको में बीजेपी को प्रचार करने में खासी दिक्कत आ रही है। गुजरात के कई इलाको में पाटीदारो ने बीजेपी के खिलाफ पोस्टर और बैनर भी लगाए हैं।

TeamDigital