गुजरात में सत्ता में आयी तो 15 दिनों में किसानो के कर्ज माफ़ करेगी कांग्रेस

गुजरात में सत्ता में आयी तो 15 दिनों में किसानो के कर्ज माफ़ करेगी कांग्रेस

सूरत। यहाँ बीजेपी के गढ़ में आयोजित कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में जुटी भीड़ से बीजेपी के माथे पर चिंता की लकीरें साफ़ दिखाई दे रही हैं।

सूरत में कांग्रेस की कोई बड़ी सभा पिछले 8 वर्षो से नहीं हुई थी। यहाँ डॉ मनमोहन सिंह ने वर्ष 2009 में एक सभा को सम्बोधित किया था उसके बाद से कांग्रेस के किसी बड़े नेता की सभा का आयोजन नहीं हुआ था।

पाटीदारो का गढ़ कहे जाने वाले सूरत में ठसाठस भीड़ की मौजूदगी में गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने एलान किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने के पंद्रह दिनों के अंदर किसानो के कर्ज माफ़ कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिक्षा, महंगाई, किसानो को कपास का उचित मूल्य दिलाने और बेरोज़गारो को रोज़गार देने के लिए प्राथमिकता से काम करेगी।

पटेल ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आयी तो बेरोज़गार युवाओं को चार हज़ार बेरोज़गारी भत्ता देगी। उन्होंने कहा कि गांधीनगर में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बैठेगी उसके पंद्रह दिनों के अंदर किसानो के कर्ज माफ़ कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई गुजरात के अस्तित्व की नहीं बल्कि पागल हुए विकास को सही रास्ते पर लाने की है।

TeamDigital