पार्टी के सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ेगी बसपा
लखनऊ। लोकसभा और विधानसभा चुनावो में पार्टी की करारी हार के बाद अब बहुजन समाज पार्टी की निगाहें निकाय चुनावो पर टिकी हैं। निकाय चुनावो में अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए पार्टी इस बार बदली हुई रणनीति के तहत मैदान में उतरी है।
बहुजन समाज पार्टी पहली बार निकाय चुनाव अपने सिंबल हाथी पर लड़ने जा रही है। इस बार निकाय चुनावो में बसपा उम्मीदवारों निर्दलीय उम्मीदवारों की तरह अलग अलग सिंबल पर नहीं बल्कि पार्टी के सिंबल हाथी पर चुनाव लड़ेंगे।
पूरे प्रदेश में मायावती अपनी पार्टी की जिम्मेदारी को अकेले संभाल रही हैं। साथ इस चुनाव के साथ वो अपने भाई आनंद को भी राजनीति में लाने की योजना बनाती हुई दिख रही हैं।
आने वाले यूपी चुनाव को देखते हुए मायावती ने अपने भाई आनंद और बड़े नेताओं के साथ निकाय चुनाव की रणनीति तैयार की। साथ ही निकाय चुनाव के लिए अपने भाई को जिम्मेदारी सौंप दी। सूत्रों से पता चला है कि मायावती नेताओं के नाम का खुलासा जल्द ही करने वाली हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी मीटिंग के बाद पार्टी ने साफ किया कि चुनाव में वो अपने सिंबल यानी हाथी पर चुनाव लड़ेगी और चुनाव में किसी पार्टी का साथ नहीं लेगी। एक सवाल के जवाब ने पार्टी नेता ने साफ किया कि वो निकाय चुनाव में कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के साथ किसी तरह का कोई गठबंधन नहीं करेंगे।
पहले चरण का मतदान 22 नवम्बर को होगा बता दें राज्य निवार्चन आयोग ने शुक्रवार को निकाय चुनाव के लिए तारीखों घोषणा की थी। राज्य में तीन चरणों में मतदान की घोषणा की थी। पहले चरण का मतदान 22 नवम्बर को होगा। राज्य में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत में चुनाव होंगे।
