वीडियो: गुजरात में फ्लॉप साबित हुए योगी
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी के प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुजरात के लोगों ने भाव नहीं दिया।
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बीजेपी ने राज्य में गौरव यात्रा का आयोजन किया है। इसी कड़ी में गुजरात की जनता को लुभाने के प्रयासों के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी गुजरात दौरे पर भेजा गया था।
योगी आदित्यनाथ ने वलसाड में एक रैली को संबोधित करते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में विकास न होने की बात तो कही लेकिन ये नहीं कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र रहे गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में बच्चो की मौतें क्यों नहीं रुक रहीं।
योगी आदित्यनाथ की सभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। पुलिस ने इस मामले में 5 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। जिन्हे बाद में रिहा कर दिया गया।
योगी आदित्यनाथ की सभा में न जमकर भीड़ उमड़ी न उनका रोड शो देखने के लिए सड़को पर लोग जमा हुए। कुछ कुछ दूरी बार करीब 10-12 लोगों को ज़रूर खड़े देखा गया। जिनकी तरफ योगी आदित्यनाथ हाथ हिलाते रहे लेकिन वहां खड़े लोगों ने उनका अभिवादन नहीं किया।
बताया जा रहा है कि कि बीजेपी ने योगी को गुजरात में स्टार प्रचारक के रूप में उतारने का मन बना लिया है। ख़बर है कि गुजरात में योगी 25 से 30 जनसभाएं कर सकते हैं, जिसकी शुरुआत अक्टूबर के आखिरी हफ़्ते से होने की उम्मीद है।
अपने दो दिवसीय दौरे में योगी आदित्यनाथ सूरत के चोरयासी विधानसभा क्षेत्र के सचिन क्षेत्र में भी जाएंगे। योगी यहां भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सूरत सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन मुख्यमंत्री सूरत से भुज जाएंगे। यहां पर भी योगी गुजरात गौरव यात्रा में शमिल होंगे और कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कच्छ पहुंचेगे जहां से वह देर रात दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद रविवार को योगी वापस लखनऊ लौटेंगे।
