राम रहीम के पास थे 6 सरकारी कमांडो, कमांडो ने ही चलाई थी पहली गोली, IPS अधिकारी को जड़ा था थप्पड़

राम रहीम के पास थे 6 सरकारी कमांडो, कमांडो ने ही चलाई थी पहली गोली, IPS अधिकारी को जड़ा था थप्पड़

नई दिल्ली। रेप के आरोप में गिरफ्तार किये गए गुरमीत सिंह उर्फ़ राम रहीम के पास 6 सरकारी कमांडो थे। इन्ही कमांडो ने सबसे पहले हिंसा की शुरुआत की थी। इतना ही नहीं राम रहीम को गिरफ्तार करते समय बाबा के सुरक्षा गार्ड IPS अधिकारी को थप्पड़ भी मारा था। इस मामले 6 पुलिसकर्मियों सहित राम रहीम के 2 प्राइवेट गार्ड के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है।

पंचकूला के पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन लोगों पर पंचकूला के सेक्टर-8 थाने में केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि इन्हीं 8 लोगों ने सबसे पहले हिंसा की शुरुआत की थी। राम रहीम की सुरक्षा में तैनात सरकारी कमांडो ने ही पहली गोली चलाई थी तथा कमांडो ने राम रहीम को जेल ले जाने से मना कर दिया था।

हिंसा थमने के बाद अब ऐसे सबूत मिल रहे हैं जिन्हे देख कर लगता है कि पूरे मामले में पंचकूला प्रशासन ने बड़ी लापरवाही बरती। मिली जानकारी के मुताबिक पंचकूला में हज़ारो की तादाद में राम रहीम समर्थको के जुटने से पहले धारा 144 नहीं लगायी गयी।

वहीँ हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राम निवास ने भी माना है कि पंचकूला में धारा-144 नहीं लगी थी। इस मामले में खुलासा हुआ है कि पंचकूला के हटाए गए डीसीपी अशोक कुमार ने भारी हिंसा के बावजूद धारा-144 नहीं लगाई थी। इतना ही नहीं गुरमीत सिंह के कोर्ट में प्रवेश करने के बाद कोर्ट के बाहरी परिसर से राम रहीम समर्थको को नहीं हटाया गया।

बता दें कि डेरा सच्च सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को दुष्कर्म का दोषी करार दिया। कोर्ट के फैसले के बाद बाबा के चेलों ने जमकर हिंसा फैलाई। पंजाब-हरियाणा से लेकर यूपी, दिल्ली-राजस्थान तक उपद्रव में 31 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा घायल हो गए। सजा पर फैसले के लिए 28 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई होगी।

TeamDigital