अगर अखिलेश ने किया ये काम तो मुलायम ले लेंगे फैसला

अगर अखिलेश ने किया ये काम तो मुलायम ले लेंगे फैसला

मुरादनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि यदि समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी के साथ किसी तरह का कोई गठबंधन किया तो उन्हें बड़ा फैसला लेना पड़ेगा।

मुरादनगर में मुलायम सिंह यादव ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि वह इसे मंजूर नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर रामगोपाल और अखिलेश किसी से गठबंधन करेंगे तो हमें कोई और फैसला लेना पड़ेगा।

हालाँकि मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के लिए अखिलेश यादव की जगह कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश कांग्रेस से गठबंधन न करते तो उत्तर प्रदेश में आज सपा की सरकार होती।

बता दें कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष की तरफ से गठजोड़ के प्रयास किये जा रहे हैं। इन्ही प्रयासों के तहत उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के गठबंधन को लेकर अफवाहें गर्म हुई थीं। इतना ही नहीं 27 अगस्त को पटना में होने वाली राष्ट्रीय जनता दल की रैली में अखिलेश यादव और मायावती के एक मंच पर आने की सम्भावना भी जताई जा रही है।

TeamDigital