अब बीजेपी शासित छत्तीसगढ़ में ऑक्सीजन न मिलने से 3 बच्चो की मौत

अब बीजेपी शासित छत्तीसगढ़ में ऑक्सीजन न मिलने से 3 बच्चो की मौत

रायपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी के चलते 60 से अधिक मासूमो की मौत के बाद भी लगता है स्वास्थ विभाग ने इससे कोई सीख नहीं ली। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में समय पर ऑक्सीजन न मिल पाने के चलते तीन बच्चो की मौत हो गयी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अस्पताल के वार्ड में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के सो जाने से यह हादसा हुआ है। ऑक्सीजन सप्लाई के तैनात डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

बता दें कि इस महीने में गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 60 से अधिक मासूमो की मौत होने से प्रदेश में हाहाकार मच गया था। हालाँकि प्रदेश सरकार अभी भी ऑक्सीजन की कमी की बात को नकार रही है लेकिन जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट में बच्चो की मौत के लिए ऑक्सीजन की कमी को भी एक बड़ा कारण बताया गया है।

गोरखपुर जिले में मस्तिष्क ज्वर के चलते हो रही बच्चो की मौत को रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग पर गोरखपुर में मष्तिष्क ज्वर रोग पर गहराई से अनुसंधान के लिए एक रीजनल वायरस रिसर्च सेंटर (क्षेत्रीय वायरस अनुसंधान) स्थापित होगा. केंद्र सरकार इसके लिए 85 करोड़ रुपये देगी।

TeamDigital