गोरखपुर: पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, कहा ‘पीएम मोदी का ऐसा न्यू इंडिया नहीं चाहिए’
गोरखपुर। गोरखपुर में मृतकों के परिजनों से मुलाकात के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य सरकार को इस त्रासदी के लिए दोषी बताया है। राहुल ने कहा, यह स्पष्ट है कि यह त्रासदी सरकार की वहज से हुई। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर पर्दा डालने की बजाए इस पर कार्रवाई करना चाहिए।
राहुल ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी न्यू इंडिया की बात करते हैं, हमें इस तरह के न्यू इंडिया जरूरत नहीं है, हमें एक भारत की जरूरत है जहां गरीब बच्चों को अस्पताल ले जा सकें और खुशी-खुशी वह घर वापस लौट सकें।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गोरखपुर दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में ‘स्वच्छ यूपी, स्वस्थ यूपी’ अभियान की शुरुआत की और राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठा कोई युवराज स्वच्छता अभियान का महत्व नहीं जानेगा, गोरखपुर उनके लिए पिकनिक स्पॉट बने, इसकी इजाजत नहीं देनी चाहिए।
Modi ji talks of new India, we don't need a new India like this,we need India where poor can take kids to hospital&return happily: R Gandhi pic.twitter.com/kOOyVLQEuw
— ANI (@ANI) August 19, 2017
गौरतलब है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर के बीआरडी अस्तपाल में इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बच्चों की कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई थी। 11 अगस्त को करीब 30 बच्चों की मौत की सूचना सामने आई थी, जिसके बाद हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ता गया और करीब 79 बच्चों की मौत हो गई। हालांकि, राज्य सरकार लगातार ये दावा कर रही है कि ऑक्सीजन की कमी के चलते बच्चों की मौत नहीं हुई।
