चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला: 6 सीसीटीवी की फुटेज गायब

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला: 6 सीसीटीवी की फुटेज गायब

नई दिल्ली। चंडीगढ़ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला द्वारा एक आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ और कथित रूप से अगवा करने की कोशिश के मामले में नया खुलासा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिन स्थानों पर बीजेपी नेता के पुत्र ने वर्णिका कुंडु का रास्ता रोकने और गाडी का लगातार पीछा किया, वहां लगे 9 सीसीटीवी कैमरों में से 6 सीसी टीवी की फुटेज गायब है।

इससे पहले हरियाणा में वरिष्ठ आईएएस अफसर की बेटी वर्णिका कुंडू ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उसकी कार का एसयूवी कार सवार दो लोगों ने पीछा किया। उसकी कार को कई बार रोकने की कोशिश हुई। अगर पुलिस नहीं आती तो उसके साथ कुछ भी हो सकता था। उस समय उसे नहीं पता था कि युवक रसूखदार है। लड़कों को रात में निकलने पर पाबंदी नहीं है तो सिर्फ लड़की होने की वजह से उसे रात में अकेले निकलने पर पाबंदी क्यों लगाई जानी चाहिए ?

लड़की के कई बार फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों लड़कों को गिरफ़्तार कर लिया। पीड़िता ने फेसबुक पर लिखा, ‘खुशकिस्मत हूं कि रेप के बाद नाले में नहीं मिली।’

इस मामले पुलिस पर विकास बराला को थाने से ज़मानत देने के लिए संगीन धाराएं हटाने का आरोप भी लगा है। अहम सवाल यह भी है कि छेड़खानी करने वाले विकास बराला पर पीड़ित युवती द्वारा दिए गए बयान के आधार पर धाराएं लगाकर जेल क्यों नहीं भेजा गया। मामला संगीन होने के बाद भी पुलिस ने मामूली सी धाराएं लगाकर कुछ घंटो में ही ज़मानत पर कैसे छोड़ दिया ?

 

TeamDigital