गुजरात में पत्थर फेंकने की घटना को राहुल ने बताया बीजेपी आरएसएस की राजनीति का तरीका

गुजरात में पत्थर फेंकने की घटना को राहुल ने बताया बीजेपी आरएसएस की राजनीति का तरीका

नई दिल्ली। कल गुजरात के बनासकांठा इलाके में पत्थर फेंकने की घटना के बाद आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने एक बार फिर बीजेपी आरएसएस पर हमला बोला। राहुल गाँधी ने पत्थर फेंकने की घटना को बीजेपी आरएसएस की राजनीति का तरीका बताया।

राहुल ने शनिवार को कहा, कल की घटना में इतना बड़ा पत्थर बीजेपी के वर्कर ने मेरी ओर मारा. मेरे पीएसओ को चोट लगा। ये मोदी, बीजेपी और आरएसएस की राजनीति का तरीका है। क्या कह सकते हैं? जो इस तरह का काम करता है, वो कैसे इसकी आलोचना कर सकता है।

शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दो चार काले झंडों से वे डरने वाले नहीं हैं। आने दो, आने दो, ये काले झंडे यहां लगाने दो…कोई फर्क नहीं पड़ता हमें… कोई फर्क नहीं पड़ता…घबराए हुए हैं ये लोग….कोई फर्क नहीं पड़ता हमें।

कांग्रेस ने इस घटना के लिए बीजेपी को जिम्‍मेदार बताया है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस घटना पर कहा कि कुछ देर पहले राहुल गांधी पर बीजेपी के गुंडों ने सीमेंट की ईंटों से हमला किया। एसपीजी के लोगों को चोट पहुंची है।

TeamDigital