मोब लिंचिंग पर एक्शन में आई कांग्रेस का लोकसभा में हंगामा

मोब लिंचिंग पर एक्शन में आई कांग्रेस का लोकसभा में हंगामा

नई दिल्ली। ससंद के मानसून सत्र के दौरान मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर कांग्रेस ने लोकसभा में हंगामा किया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भीड़ के हमले से हत्या की मामले लगातार बढ़ रहे हैं, पीएम ने तीन बार इस मुद्दे पर कहा है. लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ है जबतक एक्शन नहीं होगा, ये घटनाएं नहीं रुकेंगी।

अनंत कुमार ने कहा कि पूरे देश के लिए गाय मां जैसी है, हम सभी को गाय की रक्षा करनी चाहिए. गाय की रक्षा करना हमें संविधान भी सिखाता है, लेकिन गाय के नाम पर कोई भी हिंसा नहीं सही जाएगी। खड़गे ने सदन में मॉब लिंचिंग और दलितों पर हो रही हिंसा के मुद्दे पर चर्चा करने को कहा।

वहीँ दूसरी तरफ संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को राज्यसभा में मॉब लिंचिंग और गोहत्या के मुद्दे पर बहस हुई थी। राज्यसभा में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक में मॉब लिंचिंग और गोरक्षकों के मुद्दे पर बोल दिया है, अगर जरुरत होगी तो पीएम मोदी सदन में बयान देंगे।

अहीर ने कहा कि देश में 5 राज्यों में गोहत्या पर रोक नहीं है, बाकी सभी राज्यों में गोहत्या पर रोक है। मंत्री ने कहा कि मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर राज्य सरकारों को एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पिछले काफी समय से इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। गोरक्षा के नाम पर हरियाणा में हुई हत्या लेकर गृह मंत्रालय ने बताया कि अभी 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

TeamDigital