बीजेपी सांसद का बयान: अब तो राष्ट्रपति भवन में भी राम को बैठा दिया है

बीजेपी सांसद का बयान: अब तो राष्ट्रपति भवन में भी राम को बैठा दिया है

उन्नाव। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने राष्ट्पति चुनाव को लेकर कहा कि अब तो राम को राष्ट्रपति भवन में भी बैठा दिया है। अब समय आगया है कि जल्द ही अयोध्या में भगवान् राम को भी टैंट से निकालकर भव्य मंदिर में विराजमान कराया जाए।

अपने आश्रम पर पत्रकारों से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर आस्था का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी मंदिर निर्माण शुरू करने के बाद ही उतरेगी।

साक्षी ने कहा, “मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशने का कार्य जारी है। मंदिर निर्माण का काम कभी थमा ही नहीं था। अब सारे बंधन और बाधाओं को दूर करने की कोशिश जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले हर हाल में सारी बाधाएं दूर करके ही चुनाव मैदान में जाएंगे।”

बता दें कि साक्षी महाराज अपने विवादित बयानो के चलते कई बार सुर्खियां बटोल चुके हैं। लेकिन अभी हाल ही में देश में जीएसटी लागू होने के बाद केंद्र सरकार की शान में कसीदा पढ़ते समय साक्षी महाराज से जब जीएसटी की फुल फॉर्म पूछी गयी तो वे जबाव नहीं दे सके थे।

TeamDigital