5साल में पहली बार मीडिया के सामने आये मोदी, लेकिन प्रेस कांफ्रेंस के नाम पर हुई खानापूर्ति

5साल में पहली बार मीडिया के सामने आये मोदी, लेकिन प्रेस कांफ्रेंस के नाम पर हुई खानापूर्ति

नई दिल्ली। पांच सालो तक मीडिया से बचते रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिर आज शाम बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे।

हालाँकि इस कार्यक्रम को पीएम मोदी की प्रेस कांफ्रेंस का नाम दिया गया था इसके बावजूद इसमें अहम मुद्दों पर न सवाल पूछने की अनुमति थी और न पीएम मोदी ने अहम सवालो के जबाव दिए।

पूरी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीएम मोदी सवालो से बचते रहे और इधर उधर की बातो में समय निकाल दिया। जब पत्रकारों ने सवाल करने शुरू किये तो अहम मुद्दों से जुड़े सवालो के जबाव नहीं दिए गए। जब पीएम मोदी से एक पत्रकार ने सवाल पूछना शुरू किया तो उन्होंने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया, कि अध्यक्ष हमारे सबकुछ होते हैं’ और मुस्कुराते हुए उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया।

कुल मिलाकर पीएम मोदी की प्रेस कांफ्रेंस सिर्फ 5 सालो के कार्यकाल का आभार प्रदर्शन साबित हुई। जब मैं चुनाव के लिए निकला और मन बनाकर निकला था और अपने को उसी धार पर रखा। मैंने देशवासियों को कहा था कि 5 साल मुझे देश ने जो आशीर्वाद दिया उसके लिए मैं धन्यवाद देने आया हूं। अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन देश साथ रहा. मेरे लिए चुनाव जनता को धन्यवाद ज्ञापन था।”

राहुल ने की काउंटर प्रेस कांफ्रेंस :

दूसरी तरफ जब पीएम मोदी की प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी प्रेस कांफ्रेंस शुरू की। राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस के शुरू में ही कहा कि “प्रधानमंत्री आज पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, वेरी गुड।”

राहुल ने कहा कि चुनाव नतीजों से पांच दिन पहले प्रधानमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, बहुत अच्छा है लेकिन मुझे पता लगा है कि वह खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर रहे हैं, वह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं। लेकिन वहां पर तो दरवाज़ा ही बंद कर दिया गया है, कुछ पत्रकारों को तो घुसने भी नहीं दिया जा रहा है।

ना सिर्फ राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया, बल्कि उन्होंने ‘बादल’ वाले बयान पर भी कमेंट किया। राहुल ने कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के मुद्दे पर जब प्रधानमंत्री से सवाल हुआ तो वह बादलों की बात कर रहे हैं, वाह, वेरी गुड प्रधानमंत्री जी।

TeamDigital