संसद में खड़के ने पूछा ‘गुजरात में पत्थरबाज़ी करने कौन से आतंकवादी आये थे’

संसद में खड़के ने पूछा ‘गुजरात में पत्थरबाज़ी करने कौन से आतंकवादी आये थे’

नई दिल्ली। गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के काफिले पर पत्थरबाज़ी की घटना का मुद्दा आज लोकसभा में गूंजा। संसद में यह मामला उठाते हुए कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़के ने सवाल किया कि गुजरात में पत्थरबाज़ी करने वाले लोग कौन थे ?

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़के ने सरकार से पूछा कि सदन में बीजेपी नेता और सरकार की तरफ से वक्तव्य आया था कि कि जम्मू कश्मीर में जो पत्थरबाज़ी हो रही है वो आतंकवादी कर रहे हैं।

खड़के ने कहा कि गुजरात में पत्थर फेंकने वाले वाले आतंकवादी कौन से थे ? क्या जम्मू कश्मीर से आये थे या बीजेपी कार्यकर्त्ता आंतकवादी बनकर राहुल गाँधी की जान लेना चाहते थे।

खड़के के सवालो का जबाव देते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया जा चूका है। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी को सुरक्षा नियमो का पालन करना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पथराव वाली घटना पर बड़ी तादाद में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था लेकिन राहुल पुलिस द्वारा उपलब्ध करायी गयी गाडी में नहीं बैठे।

 

 

TeamDigital