श्री श्री से मिले बुरहान वानी के पिता
नई दिल्ली । कश्मीर में मारे गए संदिग्ध चरमपंथी बुरहान वानी के पिता मुज़फ्फर वानी ने अध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की । श्री श्री रविशंकर ने ट्विटर पर बुरहान वानी के पिता के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की । श्री श्री रविशंकर ने ट्विटर पर जानकारी दी कि कश्मीर में मारे गए बुरहान वानी के पिता दो दिन तक उनके आश्रम में रुके थे ।
Muzaffar Wani, the father of Burhan Wani was in the ashram for the last 2 days. We discussed several issues. pic.twitter.com/IDyyxJSG83
— Gurudev Sri Sri Ravi Shankar (@SriSri) August 27, 2016
उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर मुज़फ़्फ़र वानी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “बुरहान वानी के पिता मुज़फ़्फ़र वानी दो दिनों से आश्रम में थे. हमने कई मुद्दों पर बात की ।” चर्चित पत्रकार बरखा दत्त ने इस पर ट्वीट करते हुए कहा, “जब मैंने बुरहान वानी को स्कूल मास्टर का बेटा कहा था तो लोगों ने मुझे देशद्रोही था । अब दक्षिणपंथियों के लिए ये एक हास्यास्पद दिन है।”
