शर्मनाक: 11 साल की दिव्यांग से 15 लोग 6 महीने से कर रहे थे दुष्कर्म, गिरफ्तार

शर्मनाक: 11 साल की दिव्यांग से 15 लोग 6 महीने से कर रहे थे दुष्कर्म, गिरफ्तार

चेन्नई। देशभर में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं के बीच चेन्नई में एक ग्यारह वर्ष की बच्ची से पंद्रह लोगों द्वारा पिछले 6 माह से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सुनने में अक्षम इस छात्रा ने 13 जुलाई को अपनी बहन से बताया कि उसे पेट में तेज दर्द हो रहा है। पूछने पर अपनी बहन को उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

पीड़ित लड़की ने बताया कि जिस अपार्टमेंट में वह रहती है उसी में काम करने वाले कारीगरों ने उसके साथ यह घिनौना कृत्य किया। इसके बाद उसकी बहन ने अपने माता-पिता को ये बातें बताई तब जाकर उन्होंने पुलिस में इस मामले को दर्ज कराया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का परिवार मुख्य रूप से नई दिल्ली का है लेकिन ये लोग 30 सालों पहले चेन्नई आ गए थे और तब से यहीं रह रहे हैं। वे 300 घरों वाले अपार्टमेंट में रहते हैं जहां 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है।

शिकायत में पीड़िता की माता ने कहा कि उसकी बच्ची के साथ ये दुष्कर्म की घटना 15 जनवरी से शुरू हुई जब 66 वर्षीय लिफ्ट ऑपरेटर रवि ने उसकी बच्ची को बहला-फुसला कर किसी एकांत स्थान पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

कुछ दिन के बाद, वह दो अन्य लोगों को अपने साथ लेकर आया, जो शराब और ड्रग्स के नशे में थे, फिर उन तीनों ने मिलकर फिर मेरी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया और उसे धमकी देने लगे वह किसी को नहीं बताए और वे जहां भी बुलाए वह आ जाए। इसी डर के चलते लड़की चुपचाप रही।

महिला ने कहा कि आरोपी ने लड़की को कभी कॉम्प्लेक्स की सुनसान जगह जैसे कभी बेसमेंट में, कभी पब्लिक वॉशरूम में, कभी अपार्टमेंट की छत पर तो कभी जिम में उसके दुष्कर्म किया। शिकायत में आगे कहा गया कि आरोपी लड़की के गर्दन के चारों तरफ बेल्ट तो उसकी आंखों पर पट्टी बांध देते थे साथ ही कभी-कभी उसे सॉफ्ट ड्रिंक पिला कर उसके साथ दुष्कर्म करते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची के स्कूल से आने तक अपार्टमेंट के गेट पर उसका इंतजार करते रहते थे जब वह आ जाती थी तो उसे लेकर वहां से चले जाते थे। वे उसे लेकर कभी बाथरुम में चले जाते थे तो कभी खाली पड़े फ्लोर पर चले जाते थे। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा सिर्फ एंट्रेंस पर लगा हुआ है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital