वोटों के लिए बीजेपी मेरा नाम आइटम गर्ल की तरह इस्तेमाल करती है : आज़म
रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान ने कल के अपने विवादित बयान पर सफाई दी है। उन्होंने मीडिया पर सेना को लेकर दिए गए अपने बयान को तोड़मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।
भारतीय सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से विवादों में आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने खुद को बीजेपी का आइटम गर्ल करार दिया है। आजम खां ने कहा, ‘मैं बीजेपी का आइटम गर्ल हूं। उनके पास बात करने के लिए कोई और नहीं है।’
सपा नेता आजम ने कहा कि यहां तक कि बीजेपी मुझ पर ही केंद्रित होते हुए चुनाव लड़ती है। सेना पर दिए अपने बयान पर सफाई देते हुए आजम ने बताया कि मीडिया ने तोड़ मरोड़कर उनके बयान को पेश किया है।
I am BJP's item girl, they don't have anyone else to talk about. They even fought elections here focusing on me: Azam Khan,SP pic.twitter.com/20PFUfJFXC
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 29, 2017
आजम ने आगे कहा, ‘आखिर कैसे मेरी वजह से सेना का हौसला गिर सकता है? सेना का हौसला उस समय गिर गया था जब पीएम मोदी पाकिस्तान की यात्रा पर गए थे।’
