वीडियो : दिल्ली की हवा ख़राब, देश में आपातकाल जैसा माहौल : शहज़ाद पूनावाला

नई दिल्ली । कांग्रेस के युवा नेता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली में मौलाना आज़ाद के 128 वे जन्म दिन के अवसर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय दिल्ली की हवा ख़राब है और देश देश आपातकाल जैसा माहौल है ।

उन्होंने मोलाना आज़ाद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने महज चौदह साल की उम्र में अपने लेख लिखना शुरू कर दिया था । उन्होंने सन 1912 में अल हिलाल नामक उर्दू का अख़बार शुरू कर दिया । उन्होंने कहा कि मौलाना आज़ाद अंग्रेज़ो के खिलाफ भी बेवाक लिखते थे और जब अंग्रेज़ो ने 1914 में उनपर पाबंदी लगायी तब भी मौलाना आज़ाद झुके नहीं ।

बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए शहज़ाद पूनावाला ने कहा कि अंग्रेज़ो के दबाव के बावजूद कभी मौलाना आज़ाद ने अंग्रेज़ो के साथ सेल्फी नही खिंचवाई । कभी उन्होंने ये अफवाह नहीं फैलाई कि दो हज़ार के नोट में जीपीएस के चिप लगे हुए हैं ।

उन्होंने कहा कि मौलाना आज़ाद ने कभी ऐसी अफवाहें नहीं फैलायीं, हो सच था वही लिखा । उन्होंने कहा कि मौलाना आज़ाद में वो हिम्मत और ताकत थी, वे जानते थे कि जो काम तलवार और पैसा नही कर सकता वह काम उनकी कलम कर सकती है । इसलिए जब अंग्रेज़ो ने उनके अख़बार अल हिलाल पर पाबंदी लगायी तो उन्होंने दूसरा अख़बार शुरू कर दिया लेकिन अपनी आवाज़ को दबने नहीं दिया ।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज कई हुकूमतें कोशिश कर रही हैं, हमारे ऊपर आज अघोषत आपातकाल का माहौल बनाया जा रहा है । उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि आज जब घर वापस जाएँ तो मौलाना आज़ाद की इस बात से सीख लेकर जाएँ कि गलती नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाते रहेंगे । इसके लिए आप सभी अपनी कलम को माध्यम बनायें ।

उन्होंने कौमी एकता का आह्वान करते हुए लोगों से कहा कि कभी किसी के बहकावे में मत आइये। हिन्दू मुस्लिम दोनो ही इस देश के नागरिक है । कोई किसी के खिलाफ नहीं है अगर खिलाफ है तो वह आरएसएस है और आरएसएस के खिलाफ लड़ते हुए यदि सबसे पहले किसी ने अपनी जान दी तो वह महात्मा गाँधी थे ।

https://youtu.be/VJ_r5OjlH5I

इस कार्यक्रम में नावेद हमीद, डॉक्टर तनहा, मसूद हाशमी , दिल्ली यूथ असोसीएशन के सदर नईम भाई के साथ शहज़ाद पूनावाला मेहमान ए खसूसी के रूप में शरीक हुए।

TeamDigital