वीडियो: ओवैसी के घर पर लहराया भगवा, पुलिस मौन

वीडियो: ओवैसी के घर पर लहराया भगवा, पुलिस मौन

नई दिल्ली। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आवास पर कुछ लोगों ने कथित रूप से भगवा लहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग एआईएमआईएम के आवास पर हाथ में भगवा लेकर दिखाई दे रहे हैं। ये तादाद में 8 से 10 लोग हैं। ये लोग सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आवास के गेट पर पहुँच कर नारेबाज़ी करते दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान एक युवक गेट की तरफ बढ़कर भगवा झंडा लहराता है। बाद में यह युवक उस झंडे को गेट के करीब लगी ग्रिल में लगा देता है। इस दौरान भारत माता की जय तथा हिंदुस्तान का क्या हो नारा- भगवा रंग हो देश हमारा के नारे लगाते हैं।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि हिंदूवादियों ने यह काम ओवैसी के उस बयान के जबाव में किया है जिसमे हाल ही में उन्होंने कहा था कि हमारा रंग हरा है। हमारे हरे रंग के आगे कोई रंग नहीं टिकेगा। उन्होंने कहा था कि केवल उनका हरा रंग ही रहेगा, ना मोदी का रंग रहेगा और ना ही कांग्रेस का रंग रहेगा।

 

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital