मौलाना नदवी पर आरोप लगाने वाले अमरनाथ मिश्रा की मंदिर निर्माण समिति से छुट्टी

मौलाना नदवी पर आरोप लगाने वाले अमरनाथ मिश्रा की मंदिर निर्माण समिति से छुट्टी

लखनऊ। मौलाना सलमान नदवी पर मस्जिद को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का सुझाव देने के बदले करोडो रुपये मांगने का आरोप लगाने वाले मंदिर निर्माण समिति के सदस्य अमरनाथ मिश्रा की समिति से छुट्टी कर दी गयी है।

अमरनाथ मिश्रा ने मौलाना सलमान नदवी पर आरोप लगाया था कि नदवी ने अयोध्या में विवादित भूमि पर राम मंदिर के निर्माण के लिए मस्जिद को दूसरी जगह बनाने के लिए पांच हज़ार करोड़ रुपये रिश्वत मांगी थी। अमरनाथ मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया था कि मौलाना नदवी अयोध्या में मक्का मदीना जैसा तीर्थ स्थल और यूनिवर्सिटी बनाना चाहते हैं।

अमरनाथ मिश्रा के आरोपों को मौलाना सलमान नदवी ने सिरे से ख़ारिज कर दिया था। वहीँ इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे श्री श्री रविशंकर ने भी ऐसी किसी डील को ख़ारिज कर दिया था।

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण ने अयोध्या में कहा कि अमर नाथ मिश्रा को न्यास की नीतियों के खिलाफ काम करने के कारण न्यास से निकाल दिया गया है।

महंत जनमेजय शरण ने बताया अमरनाथ मिश्रा राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है और उन्होंने बिना राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास की सहमति से इधर-उधर तमाम बयान दिए हैं। जिससे न्यास का कोई लेना देना नहीं है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत जनमेजय शरण अमरनाथ मिश्रा को महासचिव पद से निकाल दिया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital