महाराष्ट्र में कांग्रेस ने की नए प्रदेश अध्यक्ष और 5 कार्यकारी अध्यक्षों की न्युक्ति

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने की नए प्रदेश अध्यक्ष और 5 कार्यकारी अध्यक्षों की न्युक्ति

नई दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में बालासाहेब थोरात को नया प्रदेश अध्यक्ष न्युक्त किया है। इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष के साथ पांच कार्यकारी अध्यक्षों की न्युक्ति भी की गयी है।

इससे पहले लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए अशोक चव्हाण ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा चुनावो के मद्देनज़र कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस की कमान बालासाहेब थोरात को सौंपी है।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिन पांच लोगों को कार्यकारी अध्यक्ष न्युक्त किया गया है उनमे डा नितिन राउत, बसवाराज एम् पाटिल, विश्वजीत कदम, यशोमति चंद्रकांत ठाकुर और मुज़फ्फर हुसैन के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस महासचिव के सी वेनगोपाल के हस्ताक्षर से जारी की गयी कांग्रेस की प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए कहा गया है कि महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण के स्थान पर बालासाहेब थोरात को प्रदेश अध्यक्ष न्युक्त किया गया है।

इतना ही नहीं महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावो के मद्देनज़र 07 नई कमेटियां गठित करने का एलान भी किया गया है। इनमे घोषणा पत्र कमेटी, रणनीति कमेटी, कोर्डिनेशन कमेटी, इलेक्शन कमेटी, केम्पेन कमेटी, पब्लिसिटी एवं पब्लिकेशन कमेटी, मीडिया एवं कम्युनिकेशन कमेटी तथा इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी शामिल हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital