महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभाओं में बीजेपी की असलियत बताएगी कांग्रेस

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभाओं में बीजेपी की असलियत बताएगी कांग्रेस

नई दिल्ली। गुजरात की नवसृजन यात्रा की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी कांग्रेस ज़मीनी स्तर तक अपना सन्देश पहुंचाने राज्य की 288 विधानसभाओं में एक बड़े अभियान की शुरुआत करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किसानो के कर्ज माफ़ी को लेकर राज्य सरकार की वादा खिलाफी, राज्य की सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालो के मुद्दे को लेकर कांग्रेस महाराष्ट्र की सभी विधानसभाओं में बीजेपी सरकार की हकीकत बताएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस अभियान का नेतृत्व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष अशोक चव्हाण करेंगे। इस अभियान की शुरुआत जनवरी के दूसरे सप्ताह में कोल्हपुर से शुरू किया जाएगा तथा इसका अंतिम पड़ाव पुणे रखा गया है। जहाँ इस अभियान का समापन होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के इस अभियान में पार्टी के पूर्व और वर्तमान सांसदों, विधायकों के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों तथा पार्टी के कई शीर्ष पदाधिकारियों ज़िम्मेदारियाँ दी गयी हैं। इस अभियान के दौरान कई विधानसभाओं में जन सभाओं का आयोजन भी होगा।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 2019 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सम्भवतः उससे पहले लोकसभा चुनाव होंगे। सूत्रों के मुताबिक इस अभियान से कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा चुनावो की तैयारी शुरू करेगी। सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस राज्य में अपना चुनावी अभियान शुरू करेगी।

TeamDigital