मध्य प्रदेश: अहिंसा समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने रीवा में की समीक्षा बैठक

मध्य प्रदेश: अहिंसा समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने रीवा में की समीक्षा बैठक

भोपाल ब्यूरो। मध्य प्रदेश में इस वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनावो के मद्देनज़र अहिंसा समाज पार्टी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया हैं। प्रदेश में संगठन को गति देने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष क्यू एम नवेद जिलास्तर पर संगठन की समीक्षा बैठकें ले रहे हैं।

इसी क्रम रीवा पहुंचे अहिंसा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन का जायजा लिया। मध्य प्रदेश में जल्द ही होने जा रहे विधानसभा चुनावो को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष सहित संगठन के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अहिंसा समाज पार्टी के पदादिकारियों को उनके मनोनयन पत्र भी दिए गए।

अहिंसा समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष क्यू एम् नवेद ने कहा कि प्रदेश में संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि वे अहिंसा समाज पार्टी की नीतियों और सिद्धांतो को ग्रासरूट लेविल तक पहुंचाएं और सामान विचारधारा वाले व्यक्तियों को पार्टी से जोड़ें।

क्यू एम नवेद ने कहा कि अहिंसा समाज पार्टी विधानसभा चुनावो में अपने उम्मीदवार उतारने के लिए वचनवद्ध है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है और जनता नया विकल्प चाहती है।

विधानसभा चुनावो में पार्टी की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि अहिंसा समाज पार्टी मध्य प्रदेश में नया विकल्प बनकर उभरी है और जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय बदलाव का है और जनता अपने मत से उस बदलाव को लाएगी।

इससे पहले रीवा पहुँचने पर अहिंसा समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष क्यू एम नवेद का जोशीला स्वागत किया। जिला संगठन की बैठक में शामिल होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष क्यू एम नवेद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं संविधान निर्माता डा भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।

TeamDigital