भारत के हज कोटे में कटौती, पिछले वर्ष की तुलना में कम लोग कर पाएंगे हज

Haj-Pilgrims

नई दिल्ली । इस साल हजयात्रियों के भारतीय कोटे में कटौती की गई। इसके बाद भी इस साल देश से करीब 1,35,000 लोग हज के लिए जाएंगे। हज कमेटी के अनुसार मक्का में कुछ निर्माण कार्य चलने की वजह से सऊदी अरब ने हज कोटे में कटौती की है। पहले भारत को करीब 1,70,000 हजयात्रियों का कोटा मिला हुआ था। यह संख्या पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले कम है।

हज की तैयारियों को लेकर कल मुंबई में नई हज कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने हजयात्रियों को पूरी सहूलियत देने की पैरवी की। भारतीय हज कमेटी के उपाध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद ने इसकी जानकारी दी।

अहमद ने कहा, ‘हज कोटे में कटौती हुई है। ऐसे में हज कमेटी के जरिए कुल 100,020 लोग हज के लिए जाएंगे।” इसके अलावा करीब 35,000 लोग निजी टूर आपरेटरों के माध्यम से हज करने जाएंगे। हज कमेटी के पास करीब चार लाख लोगों ने हज के लिए आवेदन किया था।’

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें
ये भी पढ़ें:  उप राष्ट्रपति ने की न्यायपालिका की आलोचना , DMK ने उठाये सवाल

TeamDigital