भाजपा राज में वर्दी में पिट रही पुलिस, मेरठ में बीजेपी पार्षद ने दरोगा को पीटा
मेरठ। क्या खादी खाकी पर इतनी हावी हो चुकी है कि उसे अब वर्दी का भी खौफ नहीं रहा। ऐसा ही कुछ नज़ारा एक वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है जिसमे एक रेस्टोरेंट का मालिक बीजेपी पार्षद एक दरोगा को पीट रहा है।
मामला मेरठ का है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि मेरठ में तैनात एक दरोगा सुखपाल अपने महिला मित्र के साथ नशे की हालत में होटल में खाना खाने पहुंचा था। सुखपाल परतापुर थाना के मोहिद्दीनपुर चौकी इंचार्ज है।
रेस्टोरेंट मालिक का दावा है कि दरोगा और उसकी मित्र पूरी तरह नशे में धुत थे। कुर्सियों पर बैठते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी. दरोगा ने वर्दी का रौब दिखाया।
इस दौरान दरोगा का होटल के स्टाफ से किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। इस बीच होटल मालिक ने स्थानीय बीजेपी पार्षद मनीष पंवार को भी विवाद की जानकारी दी और उन्हें मौके पर बुला लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पार्षद ने पहले दरोगा से बहस शुरू की और फिर एक के बाद एक दरोगा को कई थप्पड़ जड़ दिए।
#WATCH: BJP Councillor Manish thrashes a Sub-Inspector who came to his (Manish’s) hotel with a lady lawyer and got into an argument with a waiter. The councillor has been arrested. (19.10.18) (Note- Strong Language) pic.twitter.com/aouSxyztSa
— ANI UP (@ANINewsUP) October 20, 2018
इस मामले में महिला की तहरीर पर होटल मालिक और बीजेपी पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
