भाजपा के न्यू इंडिया में हक़ मांगने पर हमारे अन्नदाताओं को गोली मिलती है : राहुल

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानो पर पुलिस फायरिंग में 6 किसानो की मौत के मामले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपनी कड़ी टिप्पणी देते हुए कहा कि भाजपा के न्यू इंडिया में हक़ मांगने पर हमारे अन्नदाताओं को गोली मिलती है?

ट्विटर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट कर कहा कि ‘यह सरकार हमारे देश के किसानों के साथ युद्ध में है।’ गौरतलब है कि महाराष्ट्र से शुरू हुए किसान आंदोलन ने मध्य प्रदेश में उग्र रूप धारण कर लिया है।

मंदसौर में प्रदर्शन कर रहे किसानो पर पुलिस फायरिंग में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है वहीँ करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना की न्यायायिक जांच के आदेश दिए हैं।

वहीँ कांग्रेस नेता माधव राव सिंधिया ने कहा, ‘मन्दसौर में पुलिस फ़ायरिंग में 2 किसानों की मौत होना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद है। मैं स्तब्ध हूं। मध्य प्रदेश के इतिहास में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे अन्नदाताओं पर गोली चलाना बेहद दुखदायी एवं दिल को दहलाने वाला है। प्रदेश के लिए ये एक काला दिन है। मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन को जिस बर्बरता से कुचला जा रहा है, वो अत्यन्त शर्मनाक है।’

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital