बीजेपी सांसद को नहीं मालूम जीएसटी की फुलफॉर्म, साक्षी ने बताया ये….
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार भले ही यह दावे कर रही हो कि देश की जनता को जीएसटी के बारे में पूरी जानकारी है लेकिन उसके अपने सांसदों को जीएसटी की फुलफॉर्म भी नहीं मालूम। ऐसे में सरकार की किरकिरी होना तय है।
गैर ज़रूरी बयान देने के लिए मशहूर उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज से जब पत्रकारों ने जीएसटी के बारे में पूछा तो उन्होंने इसे इनकम टेक्स से सम्बंधित बताया।
इतना ही नहीं जीएसटी की फुलफॉर्म पूछने पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज बगलें झांकते नज़र आये। उन्हें मालुम ही नहीं था कि देश में एक जुलाई से लागू किये गए जीएसटी की फुलफॉर्म क्या है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री रमापति शास्त्री का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे वे जीएसटी की फुलफोर्म नहीं बता पा रहे। इधर सरकार दावे कर रही है कि जीएसटी की जानकारी देश के व्यापारी वर्ग को है। वहीँ दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी के सांसदों और विधायकों को जीएसटी की फुलफॉर्म तक नहीं मालूम।
