पीएम मोदी वायुसेना के विमानों को कर रहे टेक्सी की तरह इस्तेमाल: कांग्रेस

पीएम मोदी वायुसेना के विमानों को कर रहे टेक्सी की तरह इस्तेमाल: कांग्रेस

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में आरोप प्रत्यारोपो का दौर जारी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आरोप लगाया कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो गांधी परिवार युद्धपोत आईएनएस विराट का उपयोग ‘निजी टैक्सी’ के रूप में करते थे।

पीएम नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने जबावी हमले में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वायुसेना के विमानों का टेक्सी की तरह इस्तेमाल कर रहे है।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एयर फोर्स के विमान का खुद की टैक्सी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना के विमान का इस्तेमाल मात्र 744 रुपए देकर किया है।

ट्विटर पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “आपने (मोदी जी) इंडियन एयरफोर्स के विमान को खुद का टैक्सी बना दिया. मात्र 744 रुपए देकर आपने वायुसेना के विमान का इस्तेमाल किया। आप अपने कामों से परेशान हैं इसलिए दूसरों पर ऊंगली उठा रहे हैं। अब आपका अंतिम सहारा लोगों को मुद्दों से भटकाना है।”

वहीँ इससे पहले आज सुबह कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि पीएम मोदी चुनाव प्रचार में अपनी योजनाओं का नाम नहीं ले पा रहे हैं और छुपने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पवन खेड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी बोफोर्स पर बहस के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी की तरह डरपोक नहीं है और बोफोर्स पर बहस के लिए तैयार है। कांग्रेस प्रवक्ता ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह राफेल पर बहस डर के कारण नहीं कर रहे हैं।

TeamDigital