नहीं आये अच्छे दिन: खुशहाल देशो की सूची में 7 पायदान नीचे खिसका भारत

नहीं आये अच्छे दिन: खुशहाल देशो की सूची में 7 पायदान नीचे खिसका भारत

नई दिल्ली। दुनिया के खुशहाल देशो की लिस्ट में भारत सात पायदान नीचे खिसक कर अब 140 वे स्थान पर पहुँच गया है। वहीँ फिनलैंड लगातार दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

खुशहाल देशो की रैंकिंग में जहाँ भारत पिछले वर्ष के मुकाबले सात क्रम नीचे खिसक गया वहीँ पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी पिछड़ गया है। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट में भारत 140 वें स्थान पर रहा है । जबकि पिछले वर्ष भारत 133 वे स्थान पर था।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में 20 मार्च को विश्व खुशहाली दिवस घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र की ये सूची 6 कारकों पर तय की जाती है। इसमें आय, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक सपोर्ट, आजादी, विश्वास और उदारता शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र की सातवीं वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट, जो दुनिया के 156 देशों को इस आधार पर रैंक करती है कि उसके नागरिक खुद को कितना खुश महसूस करते हैं। इसमें इस बात पर भी गौर किया गया है कि किस देश में चिंता, उदासी और क्रोध सहित नकारात्मक भावनाओं में वृद्धि हुई है।

फिनलैंड को लगातार दूसरे वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना गया है। उसके बाद डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड और नीदरलैंड का स्थान है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान 67 वें, बांग्लादेश 125 वें और चीन 93 वें स्थान पर है।

युद्धग्रस्त दक्षिण सूडान के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक नाखुश हैं, इसके बाद मध्य अफ्रीकी गणराज्य (155), अफगानिस्तान (154), तंजानिया (153) और रवांडा (152) हैं। दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक होने के बावजूद, अमेरिका खुशहाली के मामले में 19 वें स्थान पर है।

TeamDigital