तंजील अहमद हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुनीर गाजियाबाद से गिरफ्तार

tanjeel-ahmad_DIG

ग़ज़ियाबाद । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने मंगलवार को एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद इस वक्त पुलिस मुनीर से पूछताछ कर रही है। 35 वर्षीय मुनीर खुद को अलीगढ़ विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र बताता था और दो हत्या के मामलों में वांटेड है।

बता दें कि जून के शुरुआत में ही अलीगढ़ पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर मुनीर के एक खास सहायक अतिउल्लाह खान को तंजील अहमद अहमद हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के भारतीय मुखिया यासीन भटकल के खिलाफ हो रही एनआईए जांच के अलावा अन्य कई मुख्य केस की जांच करने वाले अधिकारी तंजील अहमद की हत्या बिजनौर के सहसपुर में की गई थी।

यह मामला अप्रैल के शुरुआत का है। बता दें कि तंजील अहमद जब अपने परिवार की एक शादी से लौट रहे थे तब ही बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर तंजील अहमद की हत्या कर दी।

उस वक्त उनके साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी थे। तंजील अहम की पत्नी को भी कई गोलियां लग गई थीं, जिसके बाद उनका इलाज नोएडा और फिर दिल्ली में चला, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने की वजह से कुछ दिनों बाद उनकी भी मौत हो गई।

TeamDigital