यूपी : बसपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने रोकी वोटों की गिनती

यूपी : बसपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने रोकी वोटों की गिनती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्य सभा की दस सीटों के लिए आज हुए मतदान के लिए गिनती का काम शुरू होने के बाद बहुजन समाज पार्टी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने गिनती का काम रुकवा दिया है।

इससे पहले बीएसपी ने चुनाव आयोग से शिकायत में कहा कि बीजेपी को वोट देने वाले सपा एमएलए नितिन अग्रवाल और बसपा एमएलए अनिल सिंह ने अपने वोट ऑथराइज एजेंट को नहीं दिखाए।

बसपा की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग ने आकउंटिंग रुकवा दी है। वहीँ कहा जा रहा है कि बसपा उमीदवार अम्बेडकर को हराने और 10वीं सीट जीतने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी थी। इस बीच बीजेपी की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारत समाज पार्टी के एक विधायक कैलाश सोनकर द्वारा भी क्रॉस वोटिंग की खबर आई है।

वहीँ बसपा की आपत्ति पर चुनाव आयोग द्वारा वोटों की गिनती का काम रोके जाने पर बीजेपी की बैठक हो रही है। समझा जाता है कि बैठक के बाद बीजेपी मतगणना रोकने के चुनाव आयोग के फैसले पर कोई टिप्पणी करेगी।

TeamDigital