चिदंबरम ने गुजरात के लोगों को कहा- शुक्रिया, जो संसद से न हो सका वो आपने कर दिया

चिदंबरम ने गुजरात के लोगों को कहा- शुक्रिया, जो संसद से न हो सका वो आपने कर दिया

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार द्वारा कल किये गए जीएसटी में संशोधन के एलान पर गुजरात की जनता का धन्यवाद किया है। चिदंबरम ने कहा कि “थैंक यू गुजरात, तुम्हारे चुनाव ने वो कर दिखाया जो संसद और कॉमन सेन्स नहीं कर सका।”

इससे पहले कल जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद सरकार ने एलान किया था कि जीएसटी में 28 फीसदी टैक्स के दायरे में आने वाले 177 सामानों पर टैक्स कम करके उन्हें 18 फीसदी टैक्स स्लैब के दायरे में लाया गया है। जीएसटी काउंसिल की बैठक में 28 फीसदी जीएसटी दायरे में अब सिर्फ 50 आइटम ही रखे जाएंगे।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा था कि सरकार यह संशोधन गुजरात चुनाव के कारण कर रही है। उनका कहना था कि जीएसटी में शुरू से बदलाव की मांग उठ रही है लेकिन अब गुजरात में जीएसटी के विरोध के चलते मोदी सरकार इस पर कदम उठा रही है।

गौरतलब है कि गुजरात में दो चरणों में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को मतदान होना है। गुजरात में कारोबारी वर्ग नोट बंदी और जीएसटी का विरोध कर रहा है। पछले दिनों सूरत में टेक्सटाइल कारोबारियों ने जीएसटी को लेकर बड़ा विरोध जताया था। कपडा कारोबारियों का कहना है कि जीएसटी के चलते कारोबार बंद होने के कगार पर आ गए हैं।

वहीँ गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीएसटी और नोट बंदी को बड़े मुद्दों के तौर पर उठाया है और उसे इस बार कारोबारियों का बड़ा समर्थन मिल रहा है।

TeamDigital