केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का विवादित बयान: भगवान को बताया बेवकूफ

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का विवादित बयान: भगवान को बताया बेवकूफ

नोएडा। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने एक विवादित बयान देकर पार्टी को मुश्किल में खड़ा कर दिया है। लोकसभा चुनावो के एलान के साथ ही अपने चुनावी क्षेत्र में जनसम्पर्क कर रहे केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने भगवान् को सबसे बड़ा बेवकूफ बता दिया।

महेश शर्मा ने जनसम्पर्क के दौरान एक सभा में कहा कि “दिल्ली की जिम्मेदारी आपने मुझे दी है…इस बात का जवाब कि मंत्री जी आए हैं…भईया अपने आप भी तो कुछ करके देखो. सांसद कभी गांव में पहुंच नहीं सकता..रोजाना मिलता हूं…किसी का फोन आ जाए को कॉल बैक करता हूं।”

महेश शर्मा यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि “हर किसी का काम करना भगवान के बस का भी नहीं है। सबसे बड़ा बेवकूफ इस मामले में अगर कोई है तो हम और आप नहीं…वो ऊपर वाला भगवान ही है।”

माना जा रहा है कि महेश शर्मा का बयान बीजेपी के कट्टर हिंदुत्व पर भारी पड़ सकता है और लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का बयान तूल पकड़ सकता है।

TeamDigital