कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की रणनीति को लेकर 13 जनवरी को अहम बैठक करेंगे राहुल

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की रणनीति को लेकर 13 जनवरी को अहम बैठक करेंगे राहुल

नई दिल्ली। कर्नाटक में इस वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनावो के लिए कांग्रेस ने राज्य के नेताओं से चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। इसी क्रम में कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के साथ 13 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अहम बैठक करने जा रहे हैं।

सूत्रों की माने तो कर्नाटक कांग्रेस ने चुनाव के लिए 360 कार्यक्रम तैयार किया है। 13 जनवरी को इस कार्यक्रम की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष प्रजेंटेशन दी जाएगी। इस 360 कार्यक्रम पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अंतिम मुहर लगने के बाद इसे कर्नाटक में लांच किया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक में भी बीजेपी के कटटर हिंदुत्व की काट करने के लिए कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व का सहारा लेगी तथा गुजरात और पंजाब की तर्ज पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों ने कहा कि मार्च -अप्रेल के महीने में कर्नाटक में कांग्रेस कई यात्रायें निकलेगी। चुनाव को मैनेज करने के लिए कर्नाटक को गुजरात की तर्ज पर चार ज़ोन में विभाजित किया जाएगा और हर ज़ोन में एक एक प्रभारी को ज़िम्मेदारी दी जायेगी।

सूत्रों ने कहा कि यात्राओं के शुरू होते ही देशभर के कांग्रेस नेता कर्नाटक में जुटना शुरू हो जायेंगे। इनमे कई पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री, पार्टी के संसद और विधायक शामिल होंगे।

सूत्रों ने कहा कि इन यात्राओं के सम्पन्न होने के बाद हर ज़ोन में जनता से राय मशविरा लेकर चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने का काम शुरू किया जायेगा। जनता से सीधे सम्पर्क कर उनके मुद्दों और आकांक्षाओं का ध्यान रखते हुए चुनावी घोषणा पत्र की एक थीम तैयार की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक राज्य के बुद्धजीवियों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने के लिए जिला स्तर पर सम्मेलनों और सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा। जिनका मुख्य विषय कर्नाटक में पिछले 5 वर्षो में कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए कार्यो को बुद्धजीवियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि जल्द ही कर्नाटक में कांग्रेस अपनी पूरी चुनावी तैयारियों के साथ जनता के बीच दिखाई देगी। सूत्रों ने कहा कि जिन सिटिंग एमएलए का कामकाज अच्छा रहा है उनके टिकिट का एलान जल्द कर दिया जाएगा, जिससे वे अपने अपने विधानसभा क्षेत्रो में चुनाव की तैयारियों में जुट सकें।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital