एमजे अकबर ने पल्ल्वी गोगोई के आरोपों को स्वीकारा, कहा ‘सहमति से बने थे संबंध’

एमजे अकबर ने पल्ल्वी गोगोई के आरोपों को स्वीकारा, कहा ‘सहमति से बने थे संबंध’

नई दिल्ली। अमेरिका में रह रही भारतीय पत्रकार द्वारा पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर लगाए गए रेप के आरोप को एमजेअकबर ने स्वीकार कर लिया है। एमजे अकबर ने रेप के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि करीब 24 साल पहले वे पल्ल्वी गोगोई के साथ रिलेशनशिप में थे।

एमजेअकबर ने अपनी सफाई में कहा कि दोनों के बीच सहमति से संबंध बने थे और ये संबंध कई महीनो तक चले। उन्होंने कहा कि इन संबंधो के चलते उन्हें परिवार में कलह भी हुई। जिसके बाद इन संबंधो का अंत हो गया।

एम जे अकबर ने कहा कि जो लोग मेरे साथ काम कर चुके हैं और मुझे जानते हैं वो इस बात की तस्दीक कर सकते हैं। वो लोग भी बता सकते हैं कि जब पल्लवी मेरे साथ काम करती थीं तब क्या उनपर किसी तरह का कोई दबाव था।

पूर्व विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट में पल्लवी गोगोई ने जो लेख लिखकर मेरे खिलाफ रेप और हिंसा के आरोप लगाए हैं वो सरासर गलत हैं। उन्होंने कहा कि ये रेप का मामला नहीं है बल्कि आपसी सहमति का है।

गौरतलब है कि #MeToo मामले में फंसने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके एमजेअकबर पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। अब ताजा मामले में अमेरिका में रहने वाली पत्रकार पल्लवी गोगोई ने आरोप लगाया है कि उनके एशियन एज अख़बार में काम करने के दौरान उनके साथ रेप की घटना हुई थी।

पल्लवी ने कहा कि पुलिस में शिकायत करने के बजाय मुझे ज्यादा हीनता महसूस हो रही थी। मैंने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया, क्या कोई मेरी बात पर भरोसा करता? मैंने खुद को ही दोषी मान लिया, मैं होटल के कमरे में गई ही क्यों थी?

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital