एनडीए को झटका, वेंकैया नायडू का समर्थन नहीं करेगा बीजू जनता दल

एनडीए को झटका, वेंकैया नायडू का समर्थन नहीं करेगा बीजू जनता दल

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करने वाले बीजू जनता दल ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवार एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू के समर्थन न करने का एलान किया है। बीजू जनता दल के इस फैसले से एनडीए की बेचैनी ज़रूर बढ़ गयी है।

बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी का समर्थन करेगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करने वाली जनता दल यूनाइटेड ने भी उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गाँधी के समर्थन के संकेत दिए हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस की अगुआई में 18 दलों ने महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उपराष्ट्रपति पद के लिये निर्वाचक में 790 सदस्य हैं, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिये मतदान 5 अगस्त को होना है।

सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान से पहले पार्लियामेंट एनेक्सी में विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने कहा कि राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव में हमारे पास भले ही संख्या ना हो लेकिन राजनीतिक जंग निश्चित रुप से लड़ा जाना चाहिए और जोरदार तरीके से लड़ा जाना चाहिए।

सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति देश के संवैधानिक प्रमुख होते हैं, उन्हें अपना दायित्व इस तरह निभाना पड़ता है कि देश के संविधान और कानून का संवर्धन, पोषण और रक्षण हो सके। सोनिया गांधी ने देश की वर्तमान सरकार पर हमला बोला और आगे कहा, ‘ लेकिन दुख की बात ये है कि इन दोनों पदों पर संकट मंडरा रहा है।

 

TeamDigital