आरपार के मूड में TDP, अब दिल्ली के और चक्कर नहीं लगाएंगे नायडू

आरपार के मूड में TDP, अब दिल्ली के और चक्कर नहीं लगाएंगे नायडू

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू अब मोदी सरकार से आरपार के मूड में हैं। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वे 29 बार दिल्ली के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन मोदी सरकार द्वारा किये गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों चंद्रबाबू नायडू ने मांगे न माने जाने पर एनडीए से रिश्ता तोड़ने की धमकी भी दी थी। नायडू की पार्टी तेलगू देशम पार्टी(TDP) एनडीए के साथ गठबंधन में है।

इससे पहले शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मंत्री आदिनारायण रेड्डी ने अमरावती में कहा कि केंद्रीय कैबिनेट से भी सभी मंत्री इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की समन्वय समिति की बैठक में यह फैसला हुआ।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वादा किया है कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश को पांच साल तक विशेष सहायता देगी। पहले यह सहायता बाहरी मदद कार्यक्रम के तहत दी जानी थी।

वहीँ जेटली ने राज्यसभा में कहा था कि राज्य सरकार ने जनवरी में सहायता के लिए वैकल्पिक तरीका अपनाने को कहा था। इसका हल शीघ्र ही निकल आएगा। बीजेपी ने टीडीपी की आंध्र प्रदेश के लिए स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग को नहीं माना है। सीएम नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए अब डेडलाइन केवल एक साल है।

एनडीए में शामिल तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने अब अल्टीमेटम दिया है कि यदि वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा किए गए 19 वादे पांच मार्च तक पूरे नहीं किए गए तो पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हो जाएगी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital