अब आनंदी बेन पटेल होंगी यूपी की राज्यपाल, हटाए गए राम नाईक

अब आनंदी बेन पटेल होंगी यूपी की राज्यपाल, हटाए गए राम नाईक

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की सहमति पर राष्ट्रपति रामकोविन्द ने 06 राज्यपालो की न्युक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है। इनमे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की जगह आनंदी बेन पटेल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल होंगी। आनंदी बेन पटेल अभी तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं।

वहीँ फागू चौहान को बिहार का गवर्नर बनाया गया है। वे लालजी टंडन की जगह लेंगे। जबकि लालजी टंडन को बिहार से हटाकर अब मध्य प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है।

इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में केसरीनाथ त्रिपाठी की जगह जगदीप धनखर को राज्यपाल बनाया गया है। वहीँ पूर्व भाजपा सांसद रमेश बैस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है और आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि उन्होंने अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। आनंदीबेन के बाद विजय रूपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

वहीँ बिहार के नए राज्यपाल फागू चौहान पूर्वी उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मूल निवासी हैं। ये समाजवादी रहे हैं और पहली बार दलित मजदूर किसान पार्टी से विधायक बने थे। वर्तमान में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से विधायक हैं। इस सीट पर उन्होंने 2017 में जीत हासिल की थी औऱ बसपा उम्मीदवार को सात हजार वोट से हराया था।

TeamDigital