अब अमर सिंह के लिए शिवपाल ने भी किये दरवाज़े बंद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि वे अमर सिंह की सपा में वापसी के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि “अमर सिंह जी से पता कर लेना, मैंने उनसे पहले ही सपा में आने से मना किया था। मैं जानता था उन्हें यहाँ सम्मान नहीं मिलेगा।”

शिवपाल सिंह यादव ने 6 जुलाई को “समाजवादी सेकुलर मोर्चा” लांच करने की घोषणा की है लेकिन अमर सिंह इस मोर्चे में शामिल होंगे या नहीं इस पर उन्होंने गोलमोल जबाव दिया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस पर बाद में सोचेंगे, इसमें जो भी शामिल हो उसे सम्मान मिलना चाहिए।

कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और शिवपाल के करीबी माने जाने वाले अमर सिंह वर्ष 2010 में सपा से निष्कासन के बाद पिछले साल मई में पार्टी में वापस आये थे लेकिन सपा में अमर सिंह की एंट्री समाजवादी पार्टी के एक धड़े को पसंद नहीं आयी।

इतना ही नहीं कई मौको पर अखिलेश यादव और उनके चाचा रामगोपाल यादव ने सार्वजानिक तौर पर अमर सिंह का नाम लेकर उन पर सपा को तोड़ने के आरोप लगाए थे। लखनऊ में सपा के अधिवेशन के दौरान भी अखिलेश यादव ने अमर सिंह का नाम लेकर उनपर सपा को बांटने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं अमर सिंह का नाम लिए बिना उन्हें दलाल कहकर भी सम्बोधित किया गया था।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital