अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमेठी दौरे पर राहुल, पढ़िए – क्या है कार्यक्रम

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमेठी दौरे पर राहुल, पढ़िए – क्या है कार्यक्रम

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष पद सँभालने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे हैं। आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जाोरदार स्‍वागत ‌किया।

राहुल गांधी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि वह पहली बार कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर अमेठी जा रहे हैं। उनके दो दिवसीय दौरे के दौरान ही जिले में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक भी होगी।

राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में आगमन को लेकर कांग्रेस में खासा उत्साह है। पार्टी नेता व कार्यकर्ता राहुल गांधी के इस दौरे को यदगार बनाने में अभी से जुट गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक दो दिवसीय दौरे में राहुल गांधी के संसदीय निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा और कई विकास कार्यों की शुरुआत भी की जा सकती है।

राहुल गांधी ने ‌लख्‍ानऊ के निगाोहां में वाहनाों का का‌फिला रुकवा कर एक हाोटल पर उन्‍हाोंने चाय-नाश्‍ता ‌किया। वे सलोन से अमेठी कस्बे पहुंचेंगे। यहां जनसम्पर्क करते हुए वो मुशीगंज अतिथिगृह जाएंगे।

राहुल गांधी अपनी अमेठी यात्रा के दूसरे दिन मुसाफिरखाना में जनसम्पर्क करते हुए गौरीगंज पहुंचेंगे। वहां से वो जगदीशपुर में लोगों से मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। मोहनगंज में जनसम्पर्क करते हुए रायबरेली आएंगे। यहां से सड़क मार्ग से लखनऊ पहुंचेंगे। 16 जनवरी की शाम राहुल दिल्ली वापस आ जाएंगे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital