स्वच्छ भारत अभियान पर राहुल बोले ‘केवल नारे लगाने से फर्क नहीं पड़ने वाला’

स्वच्छ भारत अभियान पर राहुल बोले ‘केवल नारे लगाने से फर्क नहीं पड़ने वाला’

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ नारे देने से कुछ नहीं होगा। योजना और एक्शन में बदलाव किए बिना देश को स्वच्छ नहीं किया जा सकता।

Rahul-Gandhi-Mumbai

मुंबई । मुंबई के देवनार डंपिंग ग्राउंड पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ नारे देने से कुछ नहीं होगा। योजना और एक्शन में बदलाव किए बिना देश को स्वच्छ नहीं किया जा सकता।

राहुल गांधी महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। राज्य के सीनियर कांग्रेसी नेताओं के साथ राहुल गांधी मुंबई के देवनार डंपिंग ग्राउंड के पास रहने वाले लोगों से मिलने पहुंचे थे। कुछ दिनों पहले मुंबई के देवनार डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई थी। जिसके कारण यहां आस-पास रहने वाले लोगों को सांस लेने में अभी भी दिक्कत हो रही है।

राहुल गांधी ने कहा, “मैं यहां कई लोगों से मिला। एक आदमी रो रहा था। लोग टी बी से संक्रमित हो रहे हैं। एक बच्चे इसी के चलते मौत का शिकार हो गया। इस मैदान पर जमे कूड़े के कारण लोग बिमार पड़ रहे हैं। देवनार में आग लगने से हवा में जहरीला धुआं काफी बढ़ गया है। जिसके कारण पिछले दिनों एक 6 महीने के बच्चे की जान भी चली गई। बच्चे के मां-बाप का आरोप है कि प्रदूषित हवा के चलते बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

राहुल ने आगे कहा, ” केवल नारे लगाने से कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला आपके पास कोई ठोस योजना होनी चाहिए। नारे लगाना और और जमीनी स्तर पर बदलाव लाना दोनों अलग अलग बातें हैं। ”

राहुल गांधी ने बिना मास्क पहने डंपिंग ग्राउंड में चले, उन्होंने मीडिया से कहा, ” इस जगह पर कूड़ा डालना तुरंत बंद कर देना चाहिए। पीएम सीएम को इस मसले पर कुछ करना चाहिए। यह शहर मुंबई विकास का प्रतीक है।”

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय नीरुपम ने कहा, ” शिवसेना-बीजेपी और मुंबई नगर निगर के भ्रष्टाचार का यह सबसे बड़ा सबूत हैं। मुंबई नगर निगम इस मामले को निपटाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। हम तुरंत इस जगह को बंद करने की मांग करते हैं।” रिपोर्ट्स के मुताबिक देवनार डंपिंग ग्राउंड में 120 लाख टन कूड़ा पड़ा है। ये कूड़ा 326 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital