सोनू निगम से लोगों ने पूछा: घर के सबसे करीब हैं 6 मंदिर, वहां की आवाज़ ने क्यों नहीं खुलती नींद

नई दिल्ली। गायक सोनू निगम द्वारा अज़ान की आवाज़ से नींद खुलने के आरोप पर अब वे खुद ही घिरते नज़र आ रहे हैं। सोनू निगम के आरोपों की सच्चाई जानने के लिए लोगों ने गूगल मैप पर न सिर्फ सोनू निगम का घर ढूंढ निकाला बल्कि उनके घर के आसपास के इलाके में मौजूद मंदिर, गुरुद्वारा और मस्जिद की दूरी का पता भी लगा लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनू निगम मुंबई के पश्चिम अंधेरी के वर्सोवा के जिस पॉश इलाके के लेविश हाई-राइज बिल्डिंग अमरनाथ टावर में रहते हैं उसके नज़दीक 6 मंदिर, 01 आर्य समाज मंदिर, 01 चर्च, 01 गुरुद्वारा और 01 मस्जिद है। इन सभी धार्मिक स्थलों की इमारत पर लाउडस्पीकर लगे हैं।

सोनू निगम के घर के सबसे नज़दीक करीब 450 मीटर की दूरी पर एक हनुमान मंदिर है वहीँ 950 मीटर की दूरी पर राम मंदिर है। यहाँ मस्जिद सोनू निगम के घर से करीब 900 मीटर से अधिक की दूरी पर स्थित है।

सोनू निगम के आरोप इसलिए भी बेबुनियाद साबित हो रहे हैं क्यों कि इस क्षेत्र में धर्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर ध्वनि प्रदूषण नियमन के अनुसार ही लगाए गए हैं। मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर में लगे लाउडस्पीकरों का वॉल्यूम लेविल 100 डीबी तक है जबकि सोनू निगम के इलाके में पड़ने वाली मस्जिद का लेबिल इससे कहीं कम 97. 8 डीबी बताया गया।

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अँधेरी पश्चिम में आने वाले सभी धर्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर ध्वनि प्रदूषण नियमन का पालन करते हैं। ऐसे में सिर्फ मस्जिद की अज़ान से नींद खुलने की बात सही नहीं हो सकती।

इस जानकारी के बाद ट्विटर पर सोनू निगम अब बैकफुट पर आ गए है। ट्वीटर पर लोग अब उनसे सवाल कर रहे हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital