योगी की तस्वीर के साथ फेरे लेने वाली आंगनवाड़ी कर्मी पर देशद्रोह

योगी की तस्वीर के साथ फेरे लेने वाली आंगनवाड़ी कर्मी पर देशद्रोह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपनी मांगो के लिए आवाज़ उठाने वाली आंगनवाड़ी की महिला कर्मचारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला कर्मचारी पर आरोप है कि उसने उत्तर प्रदेश सरकार से विरोध जताने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से शादी की थी। इतना ही नहीं उसने योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ सात फेरे भी लिए थे तथा सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला रोकने की भी कोशिश की थी।

इस मामले में सीतापुर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष नीतू सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर उन्हें शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहीं अंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन छठे दिन भी जारी है।

सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चारों को जेल भेज दिया। इनमे सीतापुर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष नीतू सिंह भी शामिल हैं।

गिरफ्तारी के बाद नीतू सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी को वोट किया था, उन्हें ये सजा मिली है। 5 दिसंबर को संघ अध्यक्ष नीतू सिंह ने दुल्हन का रूप धारणकर सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ सांकेतिक तौर पर विवाह रचाया था।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital