योगी आदित्यनाथ की हिन्दू वाहिनी के लोगों की चर्च में दादागीरी, रुकवाई प्रेयर

महराजगंज। महाराजगंज जिले के धतौली में बने चर्च में योगी आदित्यनाथ के संगठन हिन्दू वाहिनी के सदस्यों ने न सिर्फ दादागीरी दिखाई बल्कि शुक्रवार को होने वाली प्रार्थना को भी जबरन रुकवा दिया। इस काम में पुलिस भी हिन्दू वाहिनी के सदस्यों का पक्ष लेती नज़र आयी।

योगी आदित्यनाथ की संस्थ हिन्दू वाहिनी के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि इस चर्च में धरमांतरण कराने का काम किया जाता है। जिस समय इस चर्च में पुलिस और हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्त्ता पहुंचे, उस समय चर्च में करीब दो सौ लोग प्रार्थना में शामिल होने के लिए वहां आये हुए थे। इनमे 11 लोग अमेरिकी नागरिक भी बताये जाते हैं।

पुलिस की माने तो इस चर्च में प्रार्थना के आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गयी थी। हालाँकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि चर्च में प्रार्थना करने के लिए कौन सी इजाजत लेनी होती है।

वहीँ चर्च से जुड़े लोगों का कहना है कि प्रत्येक शुक्रवार को चर्च में प्रार्थना का आयोजन होता है इसमें कोई विशेष बात नहीं है। चर्च से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा कि चर्च के अंदर प्रार्थना के आयोजन के लिए पुलिस से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होती।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital